चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब तस्करी के आरोप में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की 257 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने सेक्टर-49/सी निवासी राहुल कुमार (24) और हल्लोमाजरा निवासी सुभाष चंद्र (60) के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों की अगुवाई में शनिवार को पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने फैदां गांव स्थित काली माता मंदिर के पास से आरोपी राहुल को अवैध शराब की 34 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी ओर टीम ने हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास से सुभाष चंद्र को रेहड़ी पर अवैध शराब की 223 बोतलों के साथ दबोचा। पुलिस उन्हें पकड़कर सेक्टर-31 थाने ले गई और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।