फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-21/22 की डिवाइडिंग रोड पर सुबह सैर कर रही महिला के गले से चेन छीनने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपियों से एक तोले सोने की चेन भी बरामद कर ली है। इन दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान रामदरबार फेस-1 निवासी रोहित उर्फ गुल्ली और मौलीजागरां के विकास नगर निवासी विजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-22 की निवासी पलविंदर चौधरी ने बताया कि वह अपने पति अश्वनी कुमार के साथ सुबह करीब 6 बजे सैर के लिए निकली थी। जब वह सेक्टर-21/22 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंची तो सेक्टर 17 बस स्टैंड की ओर से रांग साइड से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे को खंगालने के बाद आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें