फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : वीडियो में दिखा बंगाल टाइगर के शावक का 95 लाख में सौदा, दो गिरफ्तार, बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 08 Jul 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वन रेंज अफसर जसवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि किशनगढ़ में द पेट क्लब नाम की दुकान चलाने वाला मनीष कुमार जंगली जानवरों की तस्करी करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में करतारपुर पुलिस और वन विभाग ने मिलकर जानवरों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। 95 लाख रुपये में बंगाल टाइगर के शावक को बेचने की डील कर रहे तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा तस्कर फरार है।

विज्ञापन


वन विभाग के वन रेंज अफसर जसवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि किशनगढ़ में द पेट क्लब नाम की दुकान चलाने वाला मनीष कुमार जंगली जानवरों की तस्करी करता है। 

जांच में पता चला कि वह व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राहकों को बंगाल टाइगर के शावक की वीडियो भेजकर 95 लाख रुपये में उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही वन विभाग के साथ मिलकर मामले की जांच की गई। इसके बाद द पेट क्लब नाम की दुकान के संचालक मनीष कुमार निवासी नगला, जालंधर, अनमोल कुमार निवासी तेज मोहन नगर जालंधर अनमोल और दीपांशु अरोड़ा निवासी न्यू देओल नगर के खिलाफ नेशनल वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत 10 धाराओं में केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद मनीष कुमार और अनमोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों ने बताया कि गिरोह का मुख्य कर्ताधर्ता दीपांशु है। दीपांशु अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरोह जंगली जानवरों के साथ ही मोर, तोते और अन्य पालतू जानवरों की तस्करी भी करता है। मनीष कुमार ने माना कि उसने अब तक गिरोह के साथ मिलकर 6-6 हजार रुपये में पांच बाज और तीन कछुए बेचे हैं। 

वन विभाग के अफसर ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया कि गिरोह मोबाइल की मदद से सोशल मीडिया पर ग्राहकों के ग्रुप बनाकर जंगली जानवरों की फोटो और वीडियो डालता हैं, जिससे ग्राहक इनके संपर्क में आते हैं और फिर वे तस्करी को अंजाम देते हैं। पुलिस ने मनीष और अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें