फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फोटो मॉर्फ कर न्यूड वीडियो बना सेक्टर-15 के व्यापारी से 3.41 लाख ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फोटो को मॉर्फ कर न्यूड वीडियो और तस्वीरें बना ब्लैकमेल कर 3.41 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शातिरों ने लड़की बन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर और व्हाट्सएप पर चैट के बाद वीडियो कॉल कर सेक्टर-15डी के एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया था। साइबर अपराध पुलिस थाना ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में यूपी के गाजियाबाद से जयपुर के 23 वर्षीय स्नातक दिनेश मीना और 20 वर्षीय 12वीं पास गिरधारी सिंह उर्फ शूटर को पकड़ा है। बीते 18 सितंबर को यह एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

गिरधारी पर पहले भी जयपुर में एक आपराधिक मामला दर्ज है। सेक्टर-15डी के एक कारोबारी की एक लड़की की इंस्टाग्राम पर दोस्ती की रिक्वेस्ट आई थी। इसे स्वीकार करने के बाद शिकायतकर्ता और लड़की की व्हाट्सएप पर चैट होने लगी। एक बार शिकायतकर्ता को लड़की की वीडियो कॉल आई और जैसे ही वह बात करने लगा तो एक न्यूड वीडियो सामने आ गई। शिकायतकर्ता ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की मगर तब तक कॉलर ने उसका चेहरा कैप्चर कर लिया था। बाद में फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे गए। यह रकम जमा करवाने के बाद फिर से 25 हजार रुपये फोटो डिलीट करने और 51 हजार रुपये वीडियो डिलीट के मांगे गए। ऐसे में शिकायतकर्ता ने कुल 3,41,000 रुपये भेज दिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करते हुए दिनेश मीना को पकड़ा, जिसके फोन से वीडियो कॉल हुई थी। वहीं दूसरा आरोपी भी दबोचा गया। इनसे दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दोनों ठगों ने पहले शिकायतकर्ता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बाद में वीडियो कॉल की। इसके बाद कॉल उठाते ही शिकायतकर्ता की फोटो को मॉर्फ न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर लीक करने का धमकी देकर रकम वसूली गई थी। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें