फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों के गहने चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर 25 घर से लाखों के गहने चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर 25 के एक घर में की थी चोरी के एक घर में की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में एक घर से लाखों रुपये के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 के मकान नंबर-2582 निवासी विशाल उर्फ काजा (19) और इसी सेक्टर निवासी झुग्गी नंबर-522 निवासी बलजीत सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-25 के मकान नंबर-2666 निवासी ऊषा ने 21 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किसी काम से दिल्ली गई थी। वापस आने पर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी चेक करने पर पता चला कि उसमें रखा सोने का एक हार, एक जोड़ी टॉप्स, दो अंगुठियां, चांदी की एक पाजेब के अलावा अन्य सोने व चांदी के गहने गायब थे। ऊषा ने वहां रहने वाले विशाल उर्फ काजा पर चोरी करने का शक जताया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विशाल उर्फ काजा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खुलासे पर उसके एक साथी बलजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने सोने का हार, एक जोड़ी टॉपस, एक चांदी की पाजेब व चांदी के कड़े बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने शनिवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से विशाल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं आरोपी बलजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस चोरी में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें