फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर से सोने के गहने और नकदी चुराने के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 के एक घर से हुई लाखों रुपये मूल्य के गहने और नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पलसोरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और रुस्तम उर्फ बाबू के तौर पर हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानेदही पर चोरी किए सोने के आभूषण और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल ने बताया कि बीते दिनों संजीव गर्ग परिवार के साथ घर से कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इस बात का फायदा उठाते हुए वक्त दोनों आरोपी घर की पिछली दीवार फांदकर बरामदे में घुसे और इसके बाद उन्होंने घर का ताला तोड़कर यहां रखी करीब 45 हजार रुपए की नगदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। संजीव गर्ग ने सेक्टर-39 थाना पुलिस में शिकायत दी।
पुलिस ने जांच करते हुए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो पुलिस ने पाया कि दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने दोनों गुरप्रीत सिंह और रुस्तम उर्फ बाबू को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे की लत के आदी हैं और चोरी की गई 45 हजार रुपए की नकदी में से 5 हजार वह खर्च कर चुके थे। पुलिस ने 40 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें