चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने 17,300 रुपये ठगने के मामले में हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले रिंकू (28) और जीरकपुर के रोहित सपरा (32) को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मोटर मार्केट के एक मैकेनिक को कार का पार्ट देने का वादा किया था लेकिन न तो पार्ट दिया और न ही पैसे वापस किए। इन आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पहले से ही वित्तीय धोखाधड़ी के 9 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं।