फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्राओं की सुरक्षा, कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना मुख्य एजेंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के लिए चुनाव अभियान थम गया है। इस बार चुनावी मैदान में छात्र संगठनों ने छात्राओं की सुरक्षा, कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे विषयों को अपनी प्राथमिकता बताया है। संगठनों का कहना है कि यूनिवर्सिटी केवल पढ़ाई का ही नहीं बल्कि समान अवसर और सुरक्षित माहौल देने का केंद्र भी होनी चाहिए। यही कारण है कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शिता और जिम्मेदार प्रतिनिधित्व का वादा सबसे अहम एजेंडा बनकर उभरा है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं प्रत्याशी

सेल्फ फाइनेंस कोर्स के आधार पर पीयू प्रशासन अवैध वसूली कर रहा है। इसके अलावा लेट काउंसलिंग फीस भी लेना गलत है। यह प्रशासन की नाकामी की वजह से है। छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। - नवनीत कौर, अध्यक्ष प्रत्याशी अंबेडकर स्टूडेंट फोरम (एएसएफ )



स्टूडेंट्स को अपनी बात रखने की आजादी मिलनी चाहिए। हम यूनिवर्सिटी में लोकतांत्रिक माहौल को मजबूत करेंगे। छात्रों को जितना बेहतर लोकतांत्रिक माहौल मिलेगा उनका विकास उतना अच्छा होगा।-परमजीत सिंह, अध्यक्ष प्रत्याशी एसएफएस
विज्ञापन




छात्राओं की सुरक्षा चुनाव का अहम मुद्दा रहेगा। मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान जैसी घटना हुई थी वैसा दोबारा न हो इसके लिए सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।- प्रभजोत सिंह गिल, अध्यक्ष प्रत्याशी एनएसयूआई




पीयू की रैकिंग साल दर साल गिर रही है। इसको सुधारना प्राथमिकता का काम रहेगा। फीस का मुद्दा भी बड़ा है। छात्रों का आर्थिक बोझ काफी पड़ रहा है। इसको लेकर संघर्ष किया जाएगा। -गौरव वीर सोहल, एबीवीपी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी



छात्रों को अपनी बात रखने की आजादी नहीं दी जाती है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। कैंपस में गाड़ियों का प्रवेश बंद होना चाहिए। कैंपस में निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। -जोबनप्रीत सिंह, अध्यक्ष प्रत्याशी पीएसयू ललकार



लड़कियों की सुरक्षा का मुद्दा बड़ा है। इसके अलावा कैंपस में ऐसे कार्यक्रम कराने की प्राथमिकता होगी जिससे छात्रों का ज्ञान बढ़े। बुकफेयर और फिल्म फेस्टिवल कराने पर जोर रहेगा। -अरदास कौर, अध्यक्ष प्रत्याशी सोपू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें