फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोबाइल स्नैचिंग में मोहाली के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने की दो वारदातों को सुलझा लिया है। जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से छीने गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान हर्षदीप सिंह (24) निवासी बड़माजरा गांव मोहाली और दमनप्रीत सिंह (26) निवासी कुंबरा गांव मोहाली के रूप में हुई है। दोनों को जांच टीम ने मजिस्ट्रेेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया है।
26 अक्तूबर को सेक्टर-34 डी निवासी महिला और सेक्टर-52 निवासी अंकित ने पुलिस शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि सेक्टर 35/43 डिवाइडिंग रोड के पास साइकिल ट्रैक पर काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसका नीला रेडमी नोट-9 छीन लिया। जबकि युवक अंकित का स्प्रिंग गार्डन सेक्टर-53 के पास रियलमी मोबाइल छीन लिया गया था। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। इनके खिलाफ थाना-36 में धारा 309(4), 3(5), 317(2) बीएनएस और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें