फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी पाइप चोरी करते दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़: मनीमाजरा स्थित सामुदायिक केंद्र के पास दुकानदारों की मदद से दो युवकों को सरकारी पाइप चोरी करते काबू किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दो युवक सामुदायिक केंद्र के पास से तीन सरकारी जीआई पाइप चोरी करके उन्हें बेचने का प्रयास कर रहे थे। इस पर दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया गया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने चोरी की बात कबूली है और इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनकी पहचान सोहन सिंह निवासी विकास नगर मौलीजागरां और अरविंद निवासी गांव कजरी सेक्टर-52 के रूप में हुई है। पुलिस ने राज किशोर निवासी वाटर वर्क्स सेक्टर-26 को भी नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें