फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने से ट्राइसिटी में जश्न का माहौल, जमकर चलाए पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप जीतने से ट्राइसिटी में जश्न का माहौल है l फाइनल मैच को देखने के लिए कई जगह प्रबंध किए गए थे l वर्ष 2007 के लंबे इंतजार के बाद लोगों को खुशी का मौका मिल सका l बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा गया l रातभर लोग जश्न मानते रहे l महीने के अंतिम शनिवार का लोगों ने खूब एंजॉय किया l वर्ल्ड कप की जीत की खुशी में ट्राइसिटी में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने खुशी मनाते हुए जमकर पटाखे जलाए।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि यह जीत पूरे टीम इंडिया की है। आज टीम इंडिया ने पूरे देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अपने बेटे और पूरी टीम इंडिया को बधाई देता हूं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और शहर के रहने वाले दिनेश मोंगिया ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि कई वर्षों का इंतजार खत्म टीम इंडिया ने खत्म किया है। आज देश के लिए जश्न की रात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें