चंडीगढ़। नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में जिला क्राइम सेल की टीम ने झामपुर निवासी मनीष कुमार उर्फ शिव को जिरी मंडी चौक से मलोया रोड के पास 22 अप्रैल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22.66 ग्राम हेरोइन पॉलीथिन सहित बरामद हुई। दूसरे मामले में मलोया थाना पुलिस ने बढ़माजरा निवासी विजय कुमार को डड्डूमाजरा श्मशानघाट के पास 22 अप्रैल की रात करीब 9:50 बजे गिरफ्तार किया। उसके पास से 5.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों मामलों में थाना मलोया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।