फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और गहने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने सैंटी मोनू नंदा को गिरफ्तार किया है, जबकि रामदरबार निवासी रमन कुमार के घर में हुई चोरी के मामले में मनीष उर्फ मिनी को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

रामदरबार निवासी रमन कुमार 15 अगस्त को परिवार के साथ अंबाला स्थित अपनी ससुराल गए थे। 17 अगस्त को लौटने पर उन्हें घर के मुख्य बाहरी गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी से आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज गायब थे। पुलिस ने जांच के बाद मनीष उर्फ मिनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5000 रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी चूड़ियां, बच्चों की चांदी की चार चूड़ियां, सोने जैसी दिखने वाली एक हार, सोनाटा घड़ी और महिला पर्स बरामद किया।

वहीं, दूसरे चोरी के मामले में पुलिस ने सैंटी मोनू नंदा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से चोरी और अन्य धाराओं समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनीष उर्फ मिनी के खिलाफ भी पहले से एक मामला दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें