फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नर्सिंग अफसर भर्ती फर्जीवाड़े में राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में 182 नर्सिंग अफसरों की भर्ती में सामने आए फर्जीवाड़े में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के झुनझुनु जिले के गुडा गांव निवासी 28 वर्षीय जोगिंदर कुमार और जोधपुर के 30 वर्षीय रेखराज के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी रेखराज की जीएमसीएच-32 में नियुक्ति भी हो चुकी थी, उसकी जगह जोगिंदर ने पेपर दिया था। जोगिंदर जोधपुर में नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में कार्यरत था। वहीं, दूसरी ओर जीएमसीएच-32 द्वारा भी मामले में एक जांच कमेटी गठित की गई है। आई ब्रांच से डाटा जुटाकर सभी चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमसीएच-32 में दिसंबर 2021 में नर्सिंग अफसरों की भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए 28 अगस्त 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे। चंडीगढ़ में 39 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा में मेरिट पर आने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। दस्तावेजों की छंटनी के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।
काउंसलिंग के दौरान अस्पताल के सतर्कता विभाग के कर्मियों ने एक उम्मीदवार की फोटो और दस्तखत में गड़बड़ी पकड़ी, जिसके बाद मामले में आगे जांच की गई। आवेकद के फार्म में लगी फोटो और काउंसलिंग में आए युवक के चेहरे में भी फर्क पाया गया। मामले में और भी उम्मीदवारों के संबंध में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। इसके लेकर आईटी विभाग से भी डाटा लिया गया। छंटनी के दौरान हाल ही में भर्ती हुए पांच नर्सिंग अफसर कमेटी के समक्ष पेश नहीं हुए थे और अपने इस्तीफे भेज दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें