फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑटो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 28 सितंबर को ऑटो चालक से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी अजय उर्फ भैरव (24) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग किया गया सफेद रंग का एक्टिवा, धारदार प्लास्टिक का कांटेदार चम्मच, नकदी, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस ने अजय को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग को बालसुधार गृह भेज दिया गया है।जांच में सामने आया है कि अजय उर्फ भैरव पहले आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ सेक्टर-31 थाने में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रायपुर कलां निवासी ऑटो चालक ललित कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की शाम वह अपने ऑटो सेक्टर 31, रामदरबार से ट्रिब्यून चौक की तरफ जा रहा था। रास्ते में सफेद एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उसका ऑटो रुकवाया। एक आरोपी ने उसकी पीठ पर धारदार औजार रखकर धमकाया जबकि दूसरे ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 700-800 रुपये नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें