फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के गठबंधन फॉर्मूले पर ट्वीट वार शुरू, कुलदीप बिश्नोई और नवीन जयहिंद भिड़े

Thu, 14 Mar 2019 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
ट्वीट वार
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में कांग्रेस, जजपा और आप में गठबंधन के ट्वीट पर प्रदेश के नेताओं में जमकर शब्दबाण चले। सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने कटाक्ष किया कि दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है...। इसके बाद कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने आप को थोथा चणा... बताकर वार किया तो आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने ट्वीट करके कांग्रेस पर पलटवार किया कि छाज तो बोलै छालणी भी बोलै...।  

विज्ञापन


न आप के पल्ले कुछ है और न जेजेपी के। अपनी नाकामी और कमजोरी को छिपाने के लिए इस प्रकार के फिजूल के फॉमूले दिए जा रहे हैं। हमारे हरियाणा में एक मशहूर कहावत है। थोथा चणा बाजै घणा। - कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस नेता  

थारै पल्ले के है। बीजेपी में सेटिंग हो गई है या नहीं या भाव सही नहीं मिला। हम चणे तो हैं। थारै तै तो बताया है तूड़े का भाव दिया है। इसके बाद जयहिंद ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें लिखा कि छाज तो बोलै, छालणी भी के बोलै, जिसमै 70 छेद हो या भी हरियाणा मै कहावत है। - नवीन जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष आप 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें