फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर पीयू में कई संरचनाओं का नामकरण करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएसयूआई ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की वीसी को एक प्रस्ताव सौंपा है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की विरासत को सम्मानित करने के लिए कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने सुझाव दिया है कि आर्ट्स ब्लॉक-3, जिसमें अर्थशास्त्र विभाग स्थित है, का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए। साउथ कैंपस में प्रस्तावित नए ऑडिटोरियम का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने का सुझाव दिया गया। एनएसयूआई ने मांग की है कि केंद्रीय पुस्तकालय में एक खंड डॉ. सिंह के नाम पर समर्पित किया जाए, जिससे शोधकर्ताओं और छात्रों को प्रेरणा मिले। साथ ही पीयू में अर्थशास्त्र और लोक नीति के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके नाम पर एक छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें