फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जूते में हेरोइन-गांजा छिपाकर बुड़ैल जेल में ले जाने की कोशिश, पैरोल पर गया कैदी फिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ड्रग्स के केस में सजा काट रहा एक कैदी बुड़ैल जेल के अंदर नशा ले जाते फिर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पिछले कुछ दिनों से पैरोल पर था। पैरोल खत्म होने के बाद बुड़ैल जेल लौट रहा था। गेट पर जब उसकी जांच की गई है तो पता चला कि उसने अपने पास हेरोइन और गांजा छिपा रखा है, जिसे अंदर ले जाना चाह रहा था। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज कर उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मलोया निवासी विक्रम उर्फ दुबई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.1 ग्राम हेरोइन और 37.4 गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-49 थाना ने द प्रिजन (पंजाब अमेंडमेंट) एक्ट 2011 की धारा 52-ए(1) समेत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 21 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में एडिशनल सुपरिटेंडेंट जेल अमनदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि कैदी पैरोल पर गया हुआ था। 18 मार्च को पैरोल खत्म होने पर उसे बुड़ैल जेल ले जाया गया था। शाम को लगभग छह बजे वार्डन ने उसकी जांच की। पुलिस को उसके दाएं पैर के काले जूते के सोल में से दो संदिग्ध पाउच निकले। इसकी जांच के दौरान यह गांजा और हेरोइन पाए गए। इससे पहले विक्रम को ड्रग्स केस में ही 10 साल की सजा हुई है। अब फिर आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने ड्रग्स कहां से लिया और जेल में क्यों ले जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


विक्रम 2019 के ड्रग्स के केस में काट है सजा
पुलिस की तरफ से बताया गया कि आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी 2019 को सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से ड्रग्स बरामद की थी, जिसे वह सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहा था। इस मामले में उसे अदालत ने 10 साल की सजा दी है। बीते 17 फरवरी को उसे पैरोल पर छोड़ा गया था। 18 मार्च को उसे जेल में सरेंडर करने को कहा गया था। 18 मार्च को जब वह जेल गेट पर पहुंचा तो जांच के दौरान उसके पास से नशा बरामद हुआ। इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें