फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली में हार के बाद खिसक रही सियासी जमीन को बचाने की कोशिश, संगठन विस्तार के लिए आप ने बनाए 19 ऑब्जर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में हार के बाद शहर में खिसक रही सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी ने अब संगठन विस्तार का फैसला किया है। पार्टी ने 35 वार्डों में संगठन को मजबूत करने के लिए 19 आब्जर्वरों की नियुक्ति की है, जिन्हें वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 दिनों में कमेटियों का गठन करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आप ने वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें एक संयोजक और अन्य सदस्य शामिल होंगे। यह तय किया गया कि अगले 15 दिनों में सभी वार्ड कमेटियों के पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रगति रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सौंपनी होगी जिससे संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जा सके। इन कमेटियों का कार्यक्षेत्र वार्ड स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना और संगठन की गतिविधियों का संचालन करना होगा।
विजयपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना प्राथमिकता है। इससे न केवल पार्टी की जड़ें मजबूत होंगी बल्कि जनता की समस्याओं को भी प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह औलख, उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, आभा बंसल, सचिव मीना शर्मा, सुखराज संधू सहित कई पार्षद, चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये बनाए ऑब्जर्वर
पार्षद हरदीप सिंह, आभा बंसल, वरिष्ठ नेता कौशल सिंह, रवि मनी, सुखराज संधू, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, पार्षद रामचंदर यादव, पार्षद दमनप्रीत बादल, ओंकार औलख, पार्षद नेहा मुसावत, सिमरनजीत सिंह, पार्षद जसबीर सिंह लाडी, पार्षद अंजू कत्याल, पार्षद प्रेम लता, पार्षद योगेश ढींगरा, पीपी घई, पार्षद मुनव्वर, मीना शर्मा और जेजे सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें