फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर पीयू के पूर्व वीसी से ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38ए निवासी पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी केएन पाठक से गांव की जमीन पर जियो रिलायंस टावर लगवाने के नाम पर 14,313 रुपये ठगी की कोशिश की गई। शातिर के बैंक खाता नंबर की बैंक डिटेल खंगाली गई तो इसका खुलासा हुआ। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व वीसी केएन पाठक ने बताया कि वह सेक्टर-38ए में रहते हैं। बीते 3 सितंबर को उनके मोबाइल एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि जियो 4जी टावर खाली जमीन, छत, खेत और प्लॉट पर लगवाकर घर बैठे 40 लाख पाएं। इसके साथ ही 30 हजार रुपये किराया और एक 15 हजार रुपये की नौकरी का लालच दिया गया था। उन्होंने रिलायंस जियो टावर की वेबसाइट को ओपन किया। वहां से उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। फोन करने पर युवक ने खुद को जियो का कर्मचारी बताकर बोला कि वह मुंबई से बोल रहा है। इसके बाद उन्होंने युवक को कहा कि उनकी यूपी के भदोही स्थित गांव बड़ागांव की जमीन पर टावर लगवाना है, जिस पर शातिर युवक ने कहा कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो उसके व्हॉटसएप नंबर पर भेजें। सभी कागजात भेजने के बाद अगले दिन मैसेज आया कि आपके कागजातों को वेरिफाई कर लिया गया है। शातिर ने उन्हें बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड देकर 14,313 रुपये फीस जमा करवाने को कहा। इसके बाद केएन पाठक पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित केनरा बैंक में पहुंचकर शातिर के बैंक खाते की डिटेल निकाली तो वह हैरान हो गए। खाता रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम पर न होकर किसी बिहार निवासी मुन्ना कुमार के नाम पर एक्टिवेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें