फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Crime: युवक की गुंडागर्दी, बंदूक निकाली और तान दी... डर गए लोग, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

Sun, 15 Jun 2025 12:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में शुक्रवार देर रात एक युवक ने पिस्तौल के साथ खूब दहशत मचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिस्तौल दिखाकर लोगों को मारने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में शुक्रवार देर रात एक युवक ने पिस्तौल के साथ खूब दहशत मचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिस्तौल दिखाकर लोगों को मारने की धमकी भी दे रहा था। इस कारण लोग काफी देर तक दहशत में रहे। आरोप है कि इस दौरान उसने कुछ युवकों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन पिस्टल नहीं चली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि वह युवक अपने ऊपर हमला होने का दावा कर रहा था। एक युवक ने बताया कि वह घर से सामान लेने गया था। दो अन्य दोस्त भी उसके साथ थे। तभी चक्की के आगे एक युवक पिस्टल के साथ उनके पीछे पड़ गया। उसने उन पर गोली चलाने की भी कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली। वह पूरी घबरा गए और किसी तरह भागकर जान बचाई। युवक ने बताया कि जो रूमाल सड़क पर पड़ी है, युवक ने उसी रूमाल को हाथ में लगाकर पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की थी। इस दौरान लोग काफी देर तक अपने घरों से बाहर नहीं निकले।

लोगों का कहना है कि युवक जान से मारने की धमकी दे रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि युवक मानसिक तनाव में था और कुछ दिन से अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मलोया पुलिस की टीम पुहंची। पुलिस के मुताबिक ने युवक की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें