फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रात में बरवाला रोड पर सड़क किनारे खड़ा ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में चोरी की वारदात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी है। चोरी की इन घटनाओं से शहरवासियों के मन में भय है। वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी हो गया था, जिसका कोई पता नहीं चल पाया है। इसी तरह आठ दिसंबर को सुबह तीन से चार बजे के बीच बरवाला रोड पर सड़क किनारे खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक ने पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरबजीत सिंह ने बताया कि वह बरवाला रोड स्थित कॉलोनी में रहता है। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 7 दिसंबर की रात को ट्रक बरवाला रोड स्थित घर के बाहर खड़ा किया था। वह अक्सर रात में ट्रक सड़क के किनारे खड़ा कर देता था। लेकिन 8 दिसंबर की सुबह जब वह उस स्थान पर गया, जहां ट्रक खड़ा था, तो देखा कि ट्रक गायब था। उसने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसे शक है कि उसका ट्रक चोरी किया गया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक चोरी होने से उसे करीब पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ढाई साल में डेराबस्सी में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। जिससे वे अपने घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें