फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पासपोर्ट कार्यालय के बाहर भीड़, लोग बोले-समय पर बुलाकर नहीं दिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पासपोर्ट बनवाने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के बाहर एक बार फिर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पासपोर्ट कार्यालय की ओर से उन्हें समय पर पहुंचने के लिए कहा जाता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए आने वाले लोग देरी न हो, इसलिए काफी पहले ही पहुंच जाते हैं। बावजूद इसके तय समय पर उन्हें कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलता। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने लोगों के लिए महीने में एक शनिवार को कार्यालय खोलने का फैसला किया था। पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी इस नई पहल के विरोध करते आ रहे हैं। शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर अप्वाइंटमेंट लेकर पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग केंद्र पर पहुंचे थे। लेकिन तय समय के बाद भी कार्यालय में एंट्री न मिलने के चलते लोगों को घंटों तक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लाट नंबर-50 के बाहर खड़ा रहना पड़ा। लोगों का कहना था कि कार्यालय को विशेष सेवा के तहत खोलने की पहल अच्छी है, लेकिन उन्हें अप्वाइंटमेंट देकर बुलाकर घंटों इंतजार कराया जाना ठीक नहीं है।

पूछताछ की सेवाओं में सुधार की मांग
पासपोर्ट में किसी प्रकार की त्रुटि या इससे जुड़ी कोई जानकारी के लिए लोगों को अप्वाइंटमेंट नहीं मिलती। लोगों को शिकायत है कि पूछताछ के अप्वाइंटमेंट में सुधार होना चाहिए क्योंकि लोगों को पूछताछ के लिए एक से डेढ़ महीने की अप्वाइंटमेंट मिलती है। बता दें मौजूदा 19 जनवरी 2024 तक पूछताछ की सभी 300 स्लाट बुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें