फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः तीन माह से वेतन न मिलने पर ट्रक चालकों ने करतारपुर कॉरिडोर का रोका काम

Thu, 29 Aug 2019 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेरा श्री बाबा नानक की भारत-पाक सीमा से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब तक बनाए जा रहे कॉरिडोर पर काम करने वाले एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालकों और अन्य मशीन ऑपरेटरों ने वेतन न मिलने पर मंगलवार रात से निर्माण कार्य रोक दिया।

विज्ञापन


नाराज ट्रक चालकों और ऑपरेटरों ने बताया कि कंपनी के अधिकारी उन्हें लगातार झांसा दे रहे हैं कि उनका वेतन उन्हें मिल जाएगा लेकिन यह जारी नहीं किया जा रहा। वे करतारपुर कॉरिडोर के काम में कोई रुकावट नहीं डालना चाहते लेकिन उन्हें उनकी भी मजबूरी है। इस संबंध में डेरा श्री बाबा नानक के एसडीएम गुरसिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है।

कॉरिडोर निर्माण कार्य के लिए दो ट्रांसपोर्टर कंपनियां रंधावा ट्रांसपोर्टर और फनैच इंफ्रा काम कर रही हैं। फनैच इंफ्रा कंपनी की ओर से ठेकेदार को तो पैसे दे दिए थे मगर किसी वजह से ठेकेदार ने आगे चालकों को भुगतान नहीं किया है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को उन्होंने बुलाया है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें