फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक चालक ने बीच सड़क मारी ब्रेक, पीछे से टकराया बाइक सवार, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रिब्यून चौक के पास हाईवे के बीचोंबीच एक ट्रक चालक ने आगे एक अन्य वाहन आने के कारण ब्रेक लगा दी जिसके चलते पीछे से आ रहा बाइक सवार ट्रक से टकरा गया। सड़क पर गिरने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया जहां गंभीर हालत होने के कारण घायल हो दाखिल कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य राहगीर के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयानों में हल्लोमाजरा निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और मंगलवार को सेक्टर-20 से एक्टिवा पर एक रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर जा रहा था। जब वह प्रेस चौक चौक से ट्रिब्यून चौक के नजदीक पहुंचा तो देखा कि अचानक से एक ट्रक चालक ने जोर से सड़क के बीच में ही ब्रेक लगा दी जिसके चलते पीछे आ रहा बाइक सवार उसमें टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया। उसने अपनी एक्टिवा से उतरते ही ट्रक का नंबर नोट किया और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर-112 पर फोन किया, जिसके कुछ मिनट बाद ही पुलिस पीसीआर घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घायल बाइक सवार को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोटो व वीडियोग्राफी करवाई और राहगीर विकास के बयानों पर ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में 281, 125 (ए) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें