फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक क्लीनर समेत दो गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2014 01:07 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर से एल्युमीनियम की सीलिंग से भरा ट्रक लेकर भागे ट्रक के परिचालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पेपर मिल निवासी सुदर्शन सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। 26 अगस्त को उन्हाेंने ट्रक में रुड़की(यूपी) से महाराष्ट्र के लिए एल्यूमीनियम की सीलिंग लोड करवाई थी। इसके बाद ट्रक चालक और परिचालक ट्रक को लेकर यमुनानगर आ गए। उन्होंने ट्रक को गुड़ मंडी के नजदीक खड़ा कर दिया। रात को ट्रक चालक अपने परिजनों से मिलने घर आ गया और ट्रक पर परिचालक मामचंद मौजूद था। आरोप है कि मामचंद ने रात को अपने रिश्तेदार सुढैल निवासी संजय को फोन करके मौके पर बुला लिया।

 योजना के तहत दोनों आरोपी मौके से ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक मालिक सुदर्शन को जब घटना के बारे जानकारी मिली तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रक समेत कालपी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एल्युमीनियम की सीलिंग को पंजाब में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें