फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौरः ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, एक कंपनी का एचआर हेड था

Wed, 24 Oct 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
विज्ञापन
पिंजौर में सड़क हादसा
विज्ञापन
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कीरतपुर के पास एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार बद्दी स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी टोरंट के  एचआर प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे हुआ। कंपनी के कर्मचारी कार टैक्सी से पंचकूला से ड्यूटी पर बद्दी जा रहे थे।
विज्ञापन


 हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायलों में से दो की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। कार और ट्रक की भिड़ंत इस जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पिंजौर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में मूलरूप से आमदी नगर भिलाई (छत्तीसगढ़) निवासी एचआर हेड अघोष गोपालन, केरल निवासी बाबू पिल्लई, हिमाचल के मंडी निवासी संजय कुमार और मोहाली निवासी विपिन चौहान शामिल हैं। 

मंगलवार सुबह कंपनी के चारों अधिकारी पंजाब नंबर की अर्टिगा टैक्सी कार में सवार होकर पंचकूला से बद्दी ड्यूटी पर जा रहे थे। तकरीबन सुबह साढ़े छह बजे जब कार गांव कीरतपुर के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ उनकी कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि गांव में भी इन वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायलों को सेक्टर-छह के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल कार चालक कमलदीप सेक्टर-छह पंचकूला में उपचाराधीन है।

थाने और अस्पताल में पहुंचे कर्मचारी और दोस्त
हादसे में एचआर हेड अघोष गोपालन (49) और कंपनी के एडमिन एग्जीक्यूटिव विपिन कुमार (38) मूल निवासी तरोला मंडी हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि संजय कुमार (34) मूल निवासी गांव इटावा कसौली हिमाचल प्रदेश और बाबू पिल्लई (48) मूल निवासी शशि मंदिरम केरल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। संजय कुमार ने तकरीबन सात महीने पहले ही टोरंट कंपनी ज्वाइन की थी। घटना के बाद कंपनी के अन्य अधिकारी व घायलों के दोस्त थाने और अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ट्राइसिटी में ही रहते थे चारों  
कार में टोरेंट कंपनी के अधिकारी अघोष गोपालन फिलहाल सेक्टर-21 पंचकूला में, बाबू पिल्लई त्रिसला सिटी, संजय कुमार लौहगढ़ जीरकपुर में, जबकि विपिन कुमार फेज-एक एसएएस नगर मोहाली और ड्राइवर कमलदीप धनास गांव में रहता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें