फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला व दो बच्चों की मौत, पति घायल

Sun, 29 Sep 2019 03:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

भूना रोड पर रतिया से करीब दो किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर करीब एक बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रक चालक फरार है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भूना निवासी रंजीत सिंह (38) पुत्र बचन सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर (36), लड़की खुशप्रीत कौर (7) और डेढ़ वर्षीय लड़के एकम के साथ बाइक से शनिवार सुबह किसी रिश्तेदार के घर रतिया गया था। दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर चारों भूना की तरफ जा रहे थे। 

भूना रोड पर शहर से 2 किलोमीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रंजीत सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक को घसीटते हुआ काफी दूर तक ले गया। फिर छोटी नहर की सुरक्षा दीवार को तोड़कर ट्रक नहर में पलट गया।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास की ढाणियों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में ले जाकर दाखिल कराया गया। 

चिकित्सकों ने रंजीत की पत्नी मनप्रीत कौर, लड़की खुशप्रीत कौर और लड़के एकम को मृत घोषित कर दिया। जबकि रंजीत को गंभीर स्थिति के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। इसके बाद मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें