फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान करने लगी गर्मी, 72 घंटे बाद राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बढ़ती उमस व तापमान ने शहरवासियों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 72 घंटे त मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। 11 जून को मौसम में बदलाव आएगा। इससे तापमान में कमी आएगी और 12 जून को पूरे ट्राइसिटी में बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान नीचे आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पिछले कई हफ्तों से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था। जून का पहला हफ्ता भी ठीक-ठाक रहा है। मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई और तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय कोई भी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। मौसम शुष्क बना हुआ है इसलिए तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी हुई है। इससे लोगों को गर्मी ज्यादा सता रही है। मंगलवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 62 फीसदी और न्यूनतम मात्रा 35 फीसदी रिकार्ड हुई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। रात का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किए जाने की संभावना है। वीरवार को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। हल्के बादल भी छा सकते हैं। शुक्रवार को बादल छा सकते हैं। इस दिन हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय बादल भी कर सकते हैं बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन इस बीच नमी और तापमान का बढ़ना जारी रहता तो इससे बनने वाले स्थानीय बादल कुछ देर के लिए बारिश और तेज हवा ला सकती हैं। दरअसल, जब नमी वाली हवाएं उत्तर भारत की ओर आती हैं तो ये हवाएं ऊपर जाकर ठंडी हवाओं में बदल जाती है और इससे वाष्प बनकर बादल में बदल जाते हैं। इससे बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलती हैं। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में इस तरह गतिविधियां आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें