फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कीचड़ और गड्ढों से बेहाल, दुकानदारों ने खुद उठाया फेज-11 मार्केट का सुधार का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बार-बार शिकायत करने के बावजूद डीसी, विधायक, नगर निगम और गमाडा से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान दुकानदारों ने अब खुद पहल की है। एससीएफ-86 से 107 तक के क्षेत्र में लगभग 20 दुकानदारों ने मिलकर 10 हजार रुपये खर्च कर सड़क की मरम्मत शुरू करवा दी है। गांव कम्बाला से ट्रैक्टर बुलाकर मिट्टी के ढेर समतल करवाया और गड्ढों में मलबा डालकर सड़क सुधार की गई। दुकानदारों के अनुसार अगर अच्छी धूप निकलती है, मिट्टी सूखती है तो मार्केट में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। अगले 2-3 दिन में रोड रोलर भी आएगा, जिसमें अतिरिक्त 5-7 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

फेज-11 मार्केट की सड़क और पार्किंग की हालत पिछले कुछ महीनों से दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी थी। पाइपलाइन डालने के लिए हुई खुदाई के बाद सड़क अधूरी रह गई। हाल ही में हुई बारिश ने कीचड़ और गंदगी फैला दी। पैदल चलना मुश्किल हो गया, वाहनों का आना-जाना जोखिम भरा हो गया, और त्योहार के इस सीजन में मार्केट की रौनक फीकी पड़ गई थी।


गटर अभी भी खुले
हालांकि गटर अभी भी खुले हैं। बारिश का पानी जमा होने से बदबू और मच्छर की समस्या बनी हुई है। लोहे के जंगले लगने से ग्राहक आने-जाने में असुविधा हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि वे भरपाई नहीं चाहते, बल्कि प्रशासन से अपील है कि अधूरी मरम्मत और गटर का काम जल्द पूरा किया जाए। रास्ता होने के बावजूद लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता है। शोरूम मालिक रविंदर सिंह, महावीर गोयल, पवन गर्ग कहते हैं कि हमने खुद दुकानदारों से पैसे इकट्ठे किए, मलबा डलवाकर रास्ता ठीक करवाया है। लेकिन असली सुधार तभी होगा जब प्रशासन काम पूरा करेगा। यह दिवाली का समय है और मार्केट को फिर से जीवंत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें