फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राले ने सिग्नल पर खड़ी कार में मारी टक्कर, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। तेज रफ्तार ट्राले ने सिग्नल पर खड़ी कार में टक्कर मारी। इस हादसे में दंपती जख्मी हो गया। शिकायत पर सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज सिंह वासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रणजीत सिंह ने बताया कि वह एक जुलाई को रात आठ बजे पत्नी वनीता चौहान को फेज-9 से लेकर अपने घर खरड़ जा रहा था। जब वह लांडरां लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो सिग्नल पर लाल बत्ती हो रखी थी तो वह हरे सिग्नल का इंतजार करने लग गया। इतनी देर में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्राला आया और उनकी कार के पीछे टक्कर मार दी। इस कारण उनकी कार आगे खड़ी सीटीयू बस से जा टकराई। हादसे के बाद राहगीरों ने कार के दरवाजे खोलकर उन्हें बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में उसकी पत्नी के चेहरे पर गंभीर चोट आई है जिसकी सर्जरी की गई है। वहीं, टक्कर में रणजीत सिंह को भी चोट लगी है। उनकी अब तक आरोपी ट्राला चालक के साथ राजीनामे की बात चल रही थी जो नहीं बन पाई। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें