चंडीगढ़। त्रिविक कपूर के दोहरे शतक की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने यूथ क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम को 336 रनों के बड़े स्कोर से हरा दिया। मैच में पहले खेलते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में 3 विकेट पर 440 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
त्रिविक कपूर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 134 बॉल पर दोहरा शतक जमाकर 262 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 36 चौके शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज दक्ष अरोड़ा ने शतक लगाते हुए 101 रन बनाए। पारस ने नाबाद 23 रन बनाए। गेंदबाजी में वंश ने 61 रन देकर 2 विकेट, रोहित ने 99 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की पूरी टीम 18 ओवर में कुल 74 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम से कुशाग्र सबसे अधिक 39 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी मे चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से रणवीर ने 13 रन देकर 3 विकेट, पारस ने 1 विकेट, त्रिजिल ने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में दोहरा शतक जमाने वाले त्रिविक कपूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।