फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता की राज्यसभा में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुप्ता निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद, तीन नामांकन रद्द होने के बाद मिला प्रमाण पत्र
विज्ञापन

-पंजाब की तरक्की के लिए करेंगे काम, उद्योग मेरा पेशा, लोगों की सेवा जुनून : गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी राजिंदर गुप्ता की राज्यसभा में एंट्री हो गई है। वीरवार को गुप्ता को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-कम-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में वीरवार को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। राज्यसभा चुनाव के कुल पांच नामांकन आए थे, जिसमें से तीन रद्द हो गए थे। चौथा नामांकन गुप्ता की पत्नी मधु गुप्ता का बतौर कवरिंग कैंडिटेट था जिसे उनहेंने वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में अकेले गुप्ता बचे थे। गुप्ता को 18 सालों से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वह अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस सरकार के समय योजना बोर्ड के चेयरमैन रहे। गुप्ता और उनके परिवार की कुल संपत्ति 5053 करोड़ रुपये है। निर्विरोध चुने जाने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह पंजाब की तरक्की के लिए काम करेंगे। उनका एक ही मकसद पंजाब को नंबर-एक स्टेट बनाना है। गुप्ता ने कहा कि उद्योग सिर्फ मेरा पेशा है जबकि लोगों की सेवा मेरा जनून है। लोगों की आशाओं पर खरे उतरने का प्रयास रहेगा। पार्टी की तरफ जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके प्रमुखता के साथ निभाऊंगा। गुप्ता की जीत के साथ ही पंजाब की सभी सात राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के सांसद हो गए हैं। गुप्ता के अलावा उद्योगपति विक्रमजीत सिंह साहनी, बिजनेसमैन अशोक कुमार मित्तल, पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल, आप नेता राघव चड्डा, आप नेता संदीप कुमार पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह भी सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें