संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। जिला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना धारीवाल के एएसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान धारीवाल की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया।
पुलिस पार्टी को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। आरोपी सन्नी को काबू कर उससे बरामद लिफाफा चेक किया गया तो उसमें से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, थाना तिब्बड़ के एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान नवां पुल बब्बेहाली से आरोपी आकाश कुमार को संदेह के आधार पर काबू करके उससे बरामद लिफाफा चेक करने पर सात ग्राम हेरोइन मिली।
वहीं, एसआई रमेश लाल पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गैस एजेंसी झबकरा के पास आरोपी साहिल सलारिया और विशाल सलारिया को संदेह के आधार पर काबू करके बरामद लिफाफे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।