चंडीगढ़। इंग्लैंड दौरे के लिए शुक्रवार देर रात बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और वनडे और टी-20 शृंखला के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी। इनमें शहर की दो महिला क्रिकेटर खिलाड़ियों को चयन हुआ है। इनमें विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑलराउंडर हरलीन कौर का नाम शामिल हैं।
तानिया भाटिया सेक्टर-37 की रहने वाली हैं और हरलीन कौर मोहाली की। दोनों ने चंडीगढ़ सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। पहले इन दोनों ने जूनियर टीम में जगह बनाई। इसके बाद पिछले कुछ वर्षों से भारतीय सीनियर महिला टीम में जगह बनाती आ रही हैं।
महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तानिया अब तक 22 खिलाड़ियों को स्टंप कर चुकी हैं। विकेटकीपर के तौर पर अब तक 31 कैच पकड़
चुकी हैं। वहीं हरलीन ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 2019 में डेब्यू किए। अभी तक टी-20 के 5 मैचों में 4 पारियों में 46 रन
बनाए हैं। वहीं 3 विकेट भी चटके हैं।