क्रिसमस पर चंडीगढ़ के सभी गिरजाघर रोशनी से सज गए हैं। शनिवार रात से ही चर्च में कार्यक्रमों का शुरुआत हो गई। रविवार को सेक्टर-19 के क्राइस्ट चर्च और सेक्टर-18 के सीएनआई चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
क्रिसमस पर बच्चों ने पेश किए प्रोग्राम
फेज-4 स्थित स्वामी रामतीर्थ स्मार्ट स्कूल में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें कक्षा-1 से दसवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे। इस दौरान कई कार्यक्रम करवाए गए।
कार्यक्रम के अंत में सेंटा ने विद्यार्थियों को टॉफियां बांटीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।