फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में उड़ी के सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, विशेष आरती

Wed, 21 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भागवत कथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-44 स्थित शहीद ऊधम सिंह भवन में आयोजित भागवत कथा उड़ी के शहीदों को विशेष आरती करके श्रद्धांजलि दी गई। पितृपक्ष के अवसर पर बद्री केदार महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तीसरे दिन बुधवार को भक्त प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया गया। कथावाचक सुरेश्वरा नंद पुरी ने भगवान के विविध रूपों की चर्चा की।
विज्ञापन


कथा के दौरान उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया। कथावाचक ने व्यासपीठ से विश्व शांति की कामना करते हुए शहीद सैनिकों की याद में विशेष आरती की और आतंकवाद के खिलाफ भगवान से प्रार्थना की गई। कथावाचक सुरेश्वरानंद पुरी ने उपस्थित लोगो को भागवत के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष चल रहा है। पितृपक्ष में कथा श्रवण से पितृों का उद्धार होता है।

वंश की वृद्धि होती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर कथा आयोजकों में दिलवर सिंह बिष्ट, सुरेश कंडवाल, राजेंद्र पांडेय, चंपा कंडवाल, उर्मिला जोशी, मीना पंवार, माता शाकंभरी मंदिर सेक्टर-43 के पुजारी केशवानंद जोशी, पाम सिंह राणा के अलावा भूपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें