फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सेनाध्यक्ष ने शहीद को दी श्रद्धांजलि

Mon, 11 Nov 2013 11:29 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जलौली में शहीद कैप्टन रोहित कौशल का बलिदान दिवस मनाया गया। कैप्टन रोहित कौशल 11 नवंबर 1995 की रात जम्मू के डोडा जिले के गन्डोह क्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


 उनके 18 वें बलिदान दिवस पर सोमवार को पैतृक गांव जलौली में आयोजित समारोह में पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा पश्चिमी कमान के मेजर जरनल एएस राठौर, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रवि, पंचकूला के विधायक डीके बंसल, पंचकूला उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शहीद कैप्टन रोहित कौशल को भारत सरकार से मरणोपरांत शौर्य अवार्ड मिला था और हरियाणा सरकार ने उनके पैतृक गांव जलौली में एक स्मारक बनवाया।

उनकी याद में शहीद कैप्टन रोहित कौशल चैरिटेबल ट्रस्ट भी बनाया गया और उनके गांव के राजकीय उच्च विद्यालय को भी उन्हीं का नाम दिया गया।

माता-पिता ने भी दी श्रद्धांजलि
शहीद के पिता एसएस कौशल, मां वीना कौशल और परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में पहुंचे थे और जांबाज को याद कर सबकी आंखें नम थी। उन्होंने भी श्रद्धांजलि दी।

वहीं, 18 पंजाब बटालियन की ओर से शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

ये भी पहुंचे थे समारोह में
अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा, एसडीएम पंचकूला गुरमीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर विजेन्द्र सिंह, तहसीलदार अश्विनी गंभीर, महिन्द्र सिंह, कर्नल सोहनलाल व कर्नल हरजिन्द्र सिंह, 102 इन्फेंट्री टीए पंजाब के कर्नल टीके चौहान, डीपीआरओ पंचकूला विनोद कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी नालिनी मिमानी, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता नैन, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग, नगर निगम मेयर उपेन्द्र आहलूवालिया, पार्षद सलीम खान, पूर्व मेयर सीमा चौधरी, भरत भूषण रिहौड़, जसमेर जलौली, रमेश सिंगला ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें