फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद को अनोखी श्रद्धांजलि, नाम पर रख दिया चौक का नाम

Sun, 27 Sep 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के सांबा में लोगों को बचाते हुए शहीद हुए बिक्रमजीत सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर लोगों ने बेहद अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी। शहीद पंजाब के मोहाली का रहने वाला था। यहां के लोगों ने उनके नाम पर चौक का नाम रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब फेज-8 स्थित वाईपीएस चौक को शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह शौर्य चक्र चौक के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


शहीद की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को चौक का नाम बदला गया। इस मौके पर करवाए गए समारोह में शहीद के पारिवारिक मेंबर, प्रशासन, पुलिस व सेना के अधिकारी मौजूद रहे।

जब चौक का नाम रखने की रस्म अदा की जा रही थी तो शहीद की पत्नी नवनीत कौर, बेटी रमनजीत कौर, बहन नीतू और मां लवप्रीत कौर की आंखों से आंसू बहने लगे। जबकि, पिता रिटायर्ड मेजर पीजे सिंह ने अपने आपको पूरी तरह मजबूत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शहीद हुआ है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पूरा किया वादा

शहीद के पिता रिटायर्ड मेजर पीजे सिंह ने बताया कि दो साल पहले 26 सितंबर के दिन ही उनका बेटा शहीदा हुआ था। जम्मू के सांबा सेक्टर में अपने देश व जवानों की फैमिली को बचाते हुए उसे वीरगति प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने आखिरी दम तक दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया। सभी आतंकियों को घेर लिया था।

इसी दौरान एक आतंकी ने उसकी छाती पर तीन गोलियां चला दीं। मुझे खुशी है कि मेरे बेटे ने छाती पर गोलियां खाईं, न कि पीठ पर। उन्होंने बताया कि मैं सीएम पंजाब प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद करता हूं। जो कि बेटे की मौत के अगले दिन उनके घर पहुंचे। उन्होंने मुझे सांत्वना देने के साथ मेरा हौसला बढ़ाया था।

साथ ही कहा था कि मोहाली के वाईपीएस चौक का नाम उनके बेटे के नाम पर रखा जाएगा। मुझे खुशी है कि सीएम ने अपना वादा पूरा किया। वहीं, इस चौक का नाम शहीद के नाम पर रखे जाने से देश के युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें