चंडीगढ़। सेक्टर-35 के प्राचीन कला केंद्र में महान गायिका आशा भोसले की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्राचीन कला केंद्र और बृहस्पति कला केंद्र की ओर से हुआ। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गायकों ने आशा भोसले जी के गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. अनीश गर्ग विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर सौभाग्य वर्धन ने किया। कार्यक्रम में ट्राई सिटी और अन्य राज्यों के अलग-अलग शहरों से गायकों अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर एमपी सिंह, अनीता राज, केपी सिंह, कर्नल बीके शर्मा, नीलम शर्मा, कुलदीप सिंह, पंकेश कुमार, प्रवेश गुप्ता, नवीन दीवान, डॉ आरती वेदी और याशी शर्मा आदि ने सुंदर गीत पेश किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजू चौहान ने किया।