चंडीगढ़। कैंसर से जूझ रही एथलीट मान कौर की मृत्यु पर कलाकार वरुण टंडन ने मिट्टी से उनकी तस्वीर बनाकर श्रद्धांजलि दी। वरुण ने कहा कि एथलीट मान कौर ने देश को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसलिए उन्होंने खेल के मैदान से मिट्टी लाकर उनकी तस्वीर बनाई। उनका कहना है कि 93 साल की उम्र में उन्होंने दौड़ना शुरू किया। उनका यही हौसला खिलाड़ियों को प्रेरित करता है और देश के गौरव को बढ़ाता है। उनके बलिदान को देश हमेशा याद करता रहेगा।