फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पचिसी गेम के लिए आज होंगे चंडीगढ़ टीम के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। सेक्टर-7 के आर्य समाज भवन में आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ पचिसी गेम एसोसिएशन की ओर से लड़के और लड़कियों की टीमों के चयन के लिए ट्रायल होंगे। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। एसोसिएशन के सचिव खुशहाल सिंह ने बताया कि ट्रायल पचिसी गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होंगे। चयनित खिलाड़ी 25 से 27 दिसंबर तक राजस्थान के हनुमानगढ़ में होने वाली तीसरी राष्ट्रीय पचिसी गेम चैंपियनशिप 2026-27 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में कैडेट, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर और ग्रैंड मास्टर छह आयु वर्गों में मुकाबले होंगे। लड़के-लड़कियां और पुरुष-महिला खिलाड़ी संयुक्त वर्ग में हिस्सा लेंगे। अधिक जानकारी के लिए 87279-75313 और 62848-46528 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें