फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की सार्थकता दूसरों से मिले प्रमाण-पत्रों पर निर्भर नहीं करती: एलके यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के हिंदी विभाग में विद्यार्थियों को बताए जीवन के मायने
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। जीवन की सार्थकता दूसरों से मिलने वाले प्रमाण-पत्रों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि व्यक्ति के अपने अनुभव और आत्मसंतुष्टि से तय होती है। केवल तथ्यों को इकट्ठा करना ज्ञान नहीं है, बल्कि उन्हें अपने अनुभव की कसौटी पर परखना भी जरूरी है। यह बात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पंजाब अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक एलके यादव ने वीरवार को पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कही। वह विभाग की ओर से कही-अनकही मंच के तहत शुरू की गई गेस्ट इन द क्लासरूम श्रृंखला के पहले कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा हर कोई अपनी बात कहने में लगा है, लेकिन दूसरों को सुनने और खुद को समझने की क्षमता सबसे बड़ी नियामत है। संविधान की प्रस्तावना के हम भारत के लोग वाक्यांश पर कहा कि यह हमें एक-दूसरे के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। विभागाध्यक्ष प्रो. गुरमीत सिंह ने बताया कि दीपावली पर ज्ञान की रोशनी पहल के तहत विद्यार्थियों को साहित्यिक पुस्तकें भी निशुल्क बांटी गईं। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, पुटा अध्यक्ष प्रवीण गोयल और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें