फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा ओलंपिक संघ की वॉलीबॉल टीम के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में पुरुष वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल 19 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, पुंडरी (कैथल) में आयोजित किए जाएंगे। यह चयन 27वें हरियाणा राज्य खेलों में भाग लेने वाली एचओए पुरुष वॉलीबॉल टीम के लिए किया जाएगा। यह घोषणा हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने की है।




संघ के सचिव जनरल एवं मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों से योग्य खिलाड़ियों की पहचान कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बार राज्य खेल लगभग 13 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे हैं। ट्रायल के लिए चार कोच नियुक्त किए गए हैं। इनमें करमवीर (जूनियर कोच, कैथल), करण चौधरी (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), नरेंद्र कुमार (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) और मंगतराम (नर्सरी कोच, रूपावास, सिरसा) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





संघ ने बताया कि वॉलीबॉल हरियाणा का लोकप्रिय खेल है और इस बार राज्यभर से खिलाड़ियों को मौका देने के लिए एचओए अपनी आधिकारिक टीम भी मैदान में उतारेगा। डीएसओ कैथल को स्टेडियम की उपलब्धता, उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें