चंडीगढ़। सेक्टर-27 बी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारा का आयोजन होगा।
समाज रत्न नवरत्न जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं निर्वाण कांड से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा। श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ होगा। समिति से जुड़े राजेंद्र प्रसाद जैन, अजय जैन, सुरेंद्र जैन, रजनीश जैन, सचिन जैन, यशपाल अग्रवाल एवं आरपी जैन ने बताया कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के तत्वावधान में 116 किलो बूंदी के लड्डुओं तथा मीठे पेयजल (शरबत) का भंडारा लगाया जाएगा।