फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंटाई के नाम पर तने से काट डाले पेड़

Mon, 18 Nov 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां शहर को हरा भरा बनाने के लिए गमाडा द्वारा हर साल लाखों रुपये खर्च कर पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं, पॉवरकॉम के मुलाजिमों ने पेड़ों की छंटाई के नाम सैकड़ों पेड़ों की बलि चढ़ा दी है।
विज्ञापन


मामला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 से गुजर रही 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड के किनारे का। जहां पर कई पेड़ों को छंटाई के नाम पर तने से काटा गया है। इससे अब उनके सूखने का भी खतरा पैदा हो गया है।

यह मामला शनिवार दोपहर का है। जब पॉवरकॉम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में पेड़ों की छंटाई का काम शुरू किया। इस दौरान पॉवरकॉम के मुलाजिमों को तारों के नीचे आ रहे पेड़ों की छंटाई करनी थी।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कई पेड़ ऐसे ही तनों से काट दिए। जिनकी कोई जरूरत तक नहीं थी। जिन पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। उनमें अधिकतर अभी ट्री गार्ड के सहारे ही बढ़ रहे थे। इससे जहां हरियाली पर, तो वार हुआ है। साथ ही सड़क की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रह है।

गौरतलब है कि इससे पहले पीटीएल से डिप्लास्ट जा रही सड़क पर भी पेड़ों की गलत तरीके से छंटाई की गई थी। इस बारे में जब पॉवरकाम के एक्सईएन एके शर्मा से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी पेड़ों की छंटाई की जाती है।

वहां पर मौके पर अधिकारी मौजूद रहते थे। वहीं, गमाडा के हॉर्टिकल्चर एक्सईएन नवजोत सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मौके पर सोमवार को ही टीम भेजी जाएगी। साथ ही इस बारे में पॉवरकॉम को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें