फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांच मतलब ट्रेजर हंट

Sun, 27 Oct 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई सौ प्रतिभागी...पचास कार और फिर शुरू हुआ वो रोमांच जिसने सबका दिल जीत लिया। यह है चंडीगढ़ क्लब द्वारा आयोजित ट्रेजर लीग यानी सीटीएल-2 का एक सीन। इसके लिए ढाई सौ प्रतिभागी एकसाथ जुटे थे। इस ट्रेजर हंट में सिटी के अलग-अलग वेन्यू दिए गए और जो जितनी जल्दी वेन्यू ढूंढकर पहुंचा वही बना स्टार।  
विज्ञापन



सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित यह क्षण एक मजेदार और यादगार पलों को समेटे रहा। ट्रेजर हंट में हर कार में दो-चार लोगों की टीम बनाई गई थीं। उन्होंने आनंद से भरपूर क्षणों का लुत्फ उठाने के लिए अच्छा समय बिताते हुए ज्ञान को परखा। सीटीएल-2 के उद्घाटन पर एयर लालटेन की आकर्षक लड़ी छोड़ी गई। इसके बाद घंटी की गूंज ने दृश्य को मनोरंजक बना दिया। ट्रेजर लीग में कुल 14 ठहराव थे और हरेक बिंदू पर सुरक्षा का इंतजाम था।

इस ट्रेजर लीग में वेन्यू पर तेजी से पहुंचने में सफल विजेता को 15000 रुपये की इनामी राशि दी गई। इवेंट में 35 मार्शल शामिल रहे।  

इस इवेंट का हिस्सा बने अंकुश अरोड़ा ने कहा कि ट्रेजर हंट का उद्देश्य युवाओं की तलाश है जो कुछ नया करना चाहते हैं। सीटीएल की उपप्रधान मिक्षिका चौधरी ने कहा कि युवा टीम का उद्देश्य किसी ड्राइव, कोर्स, क्लू और अन्य प्रकार के प्रयोगों को व्यवस्थित करना है। विजेता टीम को 15000, फर्स्ट रनरअप को 10000 और दूसरे रनरअप को 7500 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें