फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में स्टार क्रूज पर जाने का मौका

Tue, 24 Mar 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी बार अपनी छुट्टियों को आप रोमांचक बना सकते हैं। आपको इसके लिए न किसी हिल स्टेशन पर जाने की आवश्यकता है न ही एडवेंचर डेस्टिनेशन पर। इन सबसे ज्यादा रोमांच का अनुभव होगा क्रूज पर।
विज्ञापन


कई क्रूज कंपनियां यहां आकर्षक स्कीम लेकर आई हैं। सेक्टर-27 के हिमाचल भवन में इंडिया ट्रैवल मार्ट की ओर से आयोजित इवेंट के दौरान क्रूज की बुकिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।

सात दिन के टूर की कीमत करीब 60,000 रुपये तक है। इस पैकेज में एयर टिकट, स्टे और क्रूज टर्मिनल तक आना-जाना शामिल है। फेस्टिव सीजन के कारण सिंगापुर और दुबई के लिए भी खास क्रूज हैं।
विज्ञापन

यह है स्टार क्रूज

स्टार क्रूज एक क्रूज कंपनी है। नॉर्वेजियन क्रूज लाइन भी इसी से जुड़ी है। इसके 16 जहाज दुनिया में दो सौ स्थानों की सैर करवाते हैं। सिंगापुर, हांगकांग, ताईवान और आस्ट्रेलिया में इसके क्रूजिंग हब हैं।

सुपर स्टार वरगो स्टार क्रूज के एशियाई बेड़े का सबसे बड़ा जहाज है, जिसमें 980 केबिन हैं। एक समय में क्रूज में 1960 यात्री सफर कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें स्वीमिंग पूल के साथ 17 रेस्तरां और बार हैं।

खेलकूद, मनोरंजन, कैसिनो, जिम-स्पा, थिएटर, सिनेमा, शॉपिंग, गैलरी, सैलून, लाइब्रेरी, मीटिंग रूम, डिस्को, कैरोके पब भी इसमें हैं। लोग हांगकांग और सिंगापुर के बीच चलने वाले क्रूज को ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

पढ़िए स्टार क्रूज के स्पेशल पैकेज

सुपर स्टार वरगो
तीन रात का पैकेज- 23,100 रुपये
दो रात का पैकेज- 14,700 रुपये
पांच रात का पैकेज- पेनांग-फुकेट-मलाक्का-कुआलांपुर- 35800 रुपये
पेनांग-फुकेट- 22400 रुपये
मलाक्का-कुआलालंपुर- 14900 रुपये

(खाना, सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल, स्वीमिंग पूल, स्लाइड, डिस्को, जिम, लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं और थिएटर शो आदि पैकेज में शामिल हैं। एयर टिकट नहीं शामिल है।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें