फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव 26 को, मैदान तैयार

Mon, 21 Apr 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज केके अबरोल एकबार फिर से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। इस बार उन्हें टक्कर देने के लिए उतरे हैं राकेश भल्ला। वह शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं। इन चुनाव को लेकर अब ट्रांसपोर्ट एरिया में सरगर्मी बढ़ गई है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव के लिए विड्राल की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए सुरिंदर मलिक और एनके कौशिक आमने-सामने हैं। वहीं वाइस प्रेसीडेंट पद के लिए सर्जेंट सिंह और एपी शर्मा में सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा महासचिव पद के लिए बीएल शर्मा और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए संजीव दीवान का नाम प्रस्तावित है। प्रेस सेक्रेटरी पद के लिए आरपी शर्मा और ट्रेजरार पद के लिए एमएस जाखड़ उम्मीदवार हैं।

इस बार प्रत्याशियों के चुनावी एजेंडे में ट्रांसपोर्ट एरिया की सुविधाओं को बढ़वाना, ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करवाना और यहां पार्किंग की समस्या को दूर करवाना शामिल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें