फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ट्रांसफार्मर से कर रहा था तेल चोरी, ऑटो पर गिरा

Mon, 20 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
खंभों सहित ट्रांसफार्मर ऑटो पर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक ट्रक चालक शनिवार देर रात ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहा था। तभी एक ऑटो वाले ने देख लिया। ऑटो चालक के आते देख चालक ने ट्रक भगा दिया। इतने में ट्रक की टक्कर लगने से खंभों सहित ट्रांसफार्मर ऑटो पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पीड़ित ऑटो वाले ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम कर्मी ने ऑटो चालक से कहा कि वह संबंधित थाने में मामले की सूचना दे। इतने में ट्रक चालक मौका पाकर सेक्टर-20 की ओर भाग गया। यही नहीं पीड़ित ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूप में ट्रक का नंबर भी दिया था, लेकिन उसे भी फ्लैश नहीं किया गया। इस कारण आरोपी चालक भागने में सफल रहा। पुलिस कंट्रोल रूम से कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर पीड़ित ने संबंधित थाने में मामले की सूचना दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।    
   
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित प्लॉट नंबर 167 के पास लगे ट्रांसफार्मर से हरे रंग की प्लास्टिक की पाइप से एक ट्रक ड्राइवर तेल चोरी कर रहा था। जब तक ऑटो चालक ट्रक के पास पहुंचता तब तक वह ट्रक लेकर भागने लगा। ट्रक में सामान ज्यादा होने के कारण उसका एक हिस्सा बाहर निकला था जो ट्रांसफार्मर के तारों में फंस गया। इस कारण खंभों सहित ट्रांसफार्मर ऑटो पर गिर गया। इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे भी टूट गए। ऑटो चालक ने ट्रक ड्राइवर का कालका-शिमला हाईवे तक पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। ऑटो चालक जगत ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक प्लाट नंबर 169 से सामान लेकर चेन्नई गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें